मथुरा। गुरूवार को लखनऊ में सम्पन्न हुए उ.प्र. लेखपाल संघ के प्रान्तीय निर्वाचन में मथुरा संगठन के जिला मंत्री भगवान सहाय प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए है। उन्होंने 455 मत पाकर विजय श्री हांसिल की है। उनके अलावा प्रांतीय अध्यक्ष पद पर राममूरत, ब्रजेश श्रीवास्तव महामंत्री पद पर चुनाव जीते है। मथुरा में शनिवार को नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष भगवान सहाय का तहसील सदर प्रांगण में जोरदार स्वागत किया गया। लेखपालों ने उनको फूल मालाओं से लाद दिया।
लखनऊ में संघ के सम्पन्न हुए चुनाव में जिलाध्यक्ष वीेरन्द्र चौधरी, नितिन चतुर्वेदी, प्रमोद शर्मा, चन्द्रशेखर वर्मा, मोहन स्वरूप, बलवीर सिंह, मदनमोहन यादव, भूदेव प्रसाद, अनुज, आकाश सूरजपाल आदि ने मतदान किया। अपने स्वागत से अभिभूत नव नर्वाचित कोषध्यक्ष भगवान सहाय ने कहा कि वह लेखपालों की समस्याओं के निदान के लिए आखिरी दम तक संघर्ष करते रहेंगे। अंत में लेखपाल नितिन चतुर्वेदी ने आभार जताया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.