मथुरा। मंगलवार को मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण की टीम ने सदर बाजार थाना क्षेत्रांतर्गत औरंगाबाद में अवैध रूप से 5 हजार वर्ग मीटर में विकसित की जा रही कॉलौनी को बुल्डोजर चलाकर तहस नहस किया है।
औरंगाबाद में खिलनानी अस्पताल के समीप नबाव सिंह तौमर निहाल सिंह धनश्याम सिंह आदि द्वारा 5 हजार वर्ग मीटर भूमि पर कॉलौनी विकसित कर प्लाट काटे गये है। प्राधिकरण में इसको लेकर सन् 2016 से केस चल रहा है। बिरला सिटी के नाम से विकसित की गई इस कॉलौनी में मंगलवार को प्राधिकरण टीम ने सड़क, चाहर दीवारी, साइट ऑफिस के साथ-साथ अन्य पक्के निर्माण जेसीबी से जमींदोज किए है। बताया जाता है इस कॉलौनी में चार मकान भी बने हुए है। प्राधिकरण सचिव राजेश कुमार ने 7 अक्टूबर 2021 को 15 दिन में अवैध निर्माण हटाने के लिए नोटिस जारी किया था। कॉलौनी के मालिकों द्वारा इस मामले में कोई कार्यवाही नही किए जाने पर ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गये।
आज कार्यवाही के दौरान जिलाधिकारी द्वारा नियुक्त डिप्टी कलैक्टर सुश्री श्वेता सिंह सदर थाना पुलिस के अलावा अधिशासी अभियन्ता कौशलेन्द्र चौधरी अवर अभियन्ता क्रमशः दिनेश गुप्ता सुनील शर्मा अशौक चौधरी मनीष तिवारी आदि मौजूद रहे।