मथुरा में जीओ टेलीकॉम कंपनी में कार्यरत कर्मचारी की गला रेतकर हत्या

मथुरा। थाना मगोर्रा क्षेत्र में बुधवार रात एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह मकेहरा रजवाह की पटरी पर शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंचे एसपी देहात ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मगोर्रा के गांव लठाकुरी निवासी 24 वर्षीय अर्जुन पुत्र महताब सिंह जीओ टेलीकॉम कंपनी में काम करता था। बुधवार रात ड्यूटी खत्म होने के बाद घर के लिए लौट रहा था। तभी गांव मकहेरा के पास फतेहपुर सीकरी रजवाह की पटरी पर उसकी धार-धार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। सुबह पटरी के किनारे पानी में उसका शव पड़ा मिला।

घटना की सूचना पर एसपी देहात श्रीश चंद, थाना प्रभारी मनोज शर्मा मौके पर पहुंच गये। घटना स्थल को बारिकी से निरीक्षण कर मौके पर पहुंचे परिजनों को जल्द ही घटना के खुलासा कर अपराध करने वालों जेल भेजने का आशवसन दिया। म्रतक के चाचा विजयपाल ने बताया कि रात को जब वह घर नहीं गया तो उसकी तलाश की गई। अर्जुन का मोबाइल फोन भी बंद था। परिजनों का कहना है कि मौके पर उसका मोबाइल फोन नहीं मिला है। उसकी बाइक भी कुछ दूरी पर पड़ी मिली। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।