250 गार्बेज युक्त स्थलों को गार्बेज मुक्त कराने का लक्ष्य
मथुरा। शासन के आदेश पर एक सप्ताह के अभियान अंतर्गत नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत समस्त वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है जिसकी समीक्षा नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा नियमित की जा रही है। अभियान सात दिसम्बर से 13 दिसम्बर तक चलेगा। इन सात दिनों में करीब 250 गार्बेज युक्त स्थलों को गार्बेज मुक्त कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
नगर आयुक्त द्वारा प्रतिदिन सभी वार्ड में साफ-सफाई, सैनिटाईजेशन, एन्टीलार्वा का छिड़काव के साथ-साथ विशेष सफाई अभियान चालने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में उपस्थित सफाई निरीक्षक को कहा गया है एंटी लार्वा एवं सैनेटाईजेशन हेतु हाथ मशीन की जरुरत पड़ती है तो नई हाथ मशीन क्रय की जाए। उक्त बैठक में जोनल स्वास्थ्य अधिकारी रामानान्द मुख्य सफाई निरीक्षक योगेश कुमार सफाई निरीक्षक के.के.सिह दीपक कुमार नीरज कुमार विपिन सिंह मुकेश शर्मा निहाल सिंह राजकुमार लवानियां सौरभ अग्रवाल सुभाष चन्द्र सैनिटेशन एक्सपर्ट ऋषभकान्त दुबे आदि उपस्थित रहे।