नौहझील ब्लाक पर हमको गर्व : मयूर माहेश्वरी
नौहझील (मथुरा)। प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी व मथुरा के नोडल अधिकारी मयूर माहेश्वरी ने नौहझील ब्लॉक के कैम्पस में बनने वाले पंचायत अभिलेखागार का शुक्रवार को शिलान्यास करते हुए क्षेत्र पंचायत नौहझील को प्रधानमंत्री द्वारा पुरुस्कार देने का जिक्र किया। अपने सम्बोधन में
श्री माहेश्वरी ने कहा कि ये मेरे लिये बहुत ही फख्र की बात है कि जिस ब्लॉक को विकास के क्षेत्र में प्रधानमंत्री अवार्ड मिला है उसी ब्लॉक नौहझील में मेरा गाँव भी आता है इसलिए जो मुझसे हो सकेगा विकास के लिये एवं क्षेत्र में उद्योग लाने के लिये भरसक प्रयास करूँगा। जल्दी ही यहाँ के लोगों के लिये उद्योग के नये रास्ते खुंलेंगे। उन्होंने कहा पंचायत अभिलेखागार बनने के बाद सभी ग्राम पंचायतों का रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश चौधरी ने कहा कि आज देश के पास 18 घण्टे काम करने वाला प्रधानमंत्री है। प्रदेश के पास 24 घण्टे प्रदेशवासियों की चिंता रखने वाला योगी आदित्यनाथ के रूप में मुख्यमंत्री है। देश और प्रदेश की जनता इन दोनों को खोना नहीं चाहती। दुबारा फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही बनेंगे। ब्लाक प्रमुख सुमन चौधरी ने कहा के पंचायत अभिलेखागार बनने से सभी ग्राम पंचायतों का रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। इस अभिलेखागार में किसी भी कार्यकाल के रिकॉर्ड सुरक्षित रहेंगे। इससे निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ नितिन गौड़ ने कहा कि ब्लॉक में पंचायत अभिलेखागार 3 से 4 हफ्तों में बनाकर तैयार कर दिया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख सुमन राजेश चौधरी ने की।
कार्यक्रम में एसडीएम आदित्य प्रजापति जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी सहित खण्ड विकास अधिकारी मुकेश कुमार एडीओ पंचायत शंकरपाल अवर अभियंता संतोष कुमार खण्ड शिक्षा अधिकारी राजलक्ष्मी पांडे जसवंत सिंह दिलाबर प्रधान गिर्राज प्रधान प्रशांत प्रधान भंवर सिंह प्रधान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश वार्ष्णेय ने किया।