वृंदावन कुंभ का दर्पण है पुस्तक ब्रज वैभव: नारायण दास
स्मारिका के रूप में प्रकाशित पुस्तक में कुंभ मेले की विविधता, ब्रज के विकास कार्य और उज्ज्वल ब्रज की गतिविधियों का समावेश
वृंदावन। उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप आईएएस, जीएलए के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल और केडी मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डा.रामकिशोर अग्रवाल ने ‘उज्ज्वल ब्रज’ के संस्थापक सदस्यों के साथ पुस्तक “ब्रज वैभव” का लोकार्पण किया।
वृंदावन के टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर पर आयोजित इस कार्यक्रम में एमवीडीए के सचिव राजेश कुमार विशेष कार्याधिकारी क्रांति शेखर सिंह संस्था उज्ज्वल ब्रज के सचिव अनंत शर्मा सदस्य कल्याणं करोति के महासचिव सुनील शर्मा समाजसेवी पवन चतुर्वेदी के अलावा टेकमैन ग्रुप के नीरव अग्रवाल निमेष पुस्तक के लेखक चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार पवन गौतम सुनील शर्मामौजूद रहे ।
इस अवसर पर सीईओ नगेंद्र प्रताप ने बताया कि उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने फरवरी-मार्च 2021 में वृंदावन में कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक (कुंभ मेला) का सफल आयोजन किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के दिशा निर्देशन में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र की देखरेख में हुआ यह आयोजन अभी तक के मेलों में अभूतपूर्व रहा। नगर निगम और एमवीडीए समेत तमाम विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों ने दिन रात मेहनत की। अनेक स्वयंसेवी संस्थाएं संत अखाड़े व खालसाओं के शिविर लगे। देवरहा बाबा घाट और द्वार बने। ये सब मेले की ही देन हैं। पुस्तक “ब्रज वैभव” में लेखक चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार ने मेले की इन्हीं विविधताओं को रंगीन चित्रों समेत अपने शब्दों में इस पुस्तक में प्रस्तुत किया है। यह पुस्तक कुंभ पूर्व बैष्णव बैठक विशेषांक है जो स्मारिका के रूप में है। ‘ब्रज वैभव’ एक ऐसी संग्रहणीय पुस्तक है जो अगले कुंभ के आयोजन के समय मार्गदर्शन करेगी।
जीएलए के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल ने संस्था उज्जवल ब्रज द्वारा प्रकाशित कराई इस पुस्तक के लिए सीईओ नगेंद्र प्रताप व लेखक को बधाई दी। केडी मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉ रामकिशोर अग्रवाल ने कहा कि मेला जितना भव्य और अभूतपूर्व था वैसे ही ये पुस्तक बेहद शानदार है।
‘ब्रज वैभव’ पुस्तक में मेले की विविधताओं, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्य और ब्रज को उज्ज्वल बनाए रखने के कार्यों पर भी आलेख हैं। चित्रों के जरिए बहुत से विकास कार्य एवं सांस्कृतिक पुनरुत्थान की गतिविधियों को पाठकों तक पहुंचाया गया है। कल्याण करोति के महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि आयोजन की भव्यता को शब्दों और चित्रों के जरिए बहुत शानदार तरीके से पुस्तक में प्रस्तुत किया गया है। टेकमैन ग्रुप के नीरव अग्रवाल निमेष ने कहा कि उज्ज्वल व संस्था की अपनी बड़ी पहचान है।