मथुरा में ओटीएस स्कीम को लेकर बिजली विभाग ने झौंकी ताकत

छत्ता बाजार में अवर अभियंता ने कैम्प लगाकर उपभोक्ताओं को दी जानकारी

मथुरा। बिजली विभाग द्वारा घरेलू, किसानों एवं वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए लाई गयी एक मुश्त समाधान योजना को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। अधिकारी अभियंता शहरी क्षेत्र मनीष गुप्ता अपनी टीम के साथ गली-गली, मौहल्लों में जाकर बकाया बिल वाले उपभोक्ताओें को ओटीएस स्कीम का लाभ लेने के लिए जागरूक करने में लगे है। इस योजना की अंतिम तिथि 30 नव. 2021 है।

बंगालीघाट क्षेत्र के अवर अभियंता सत्येन्द्र कुमार मोर्या ने छत्ता बाजार गली पीरपंच में मंगलवार को ओटीएस स्कीम को लेकर कैम्प लगाया। जिसमें उन्होंने अपने कर्मचारियों से घर-घर दस्तक देकर उपभोक्ताओें से बकाया विद्युत बिल धनराशि जमा करने की अपील की। इस कैम्प में नागेश कुमार लाइनमैन प्रयागनाथ, अविनाश ने उपभोक्ताओं को विस्तृत योजना के बारे में जानकारी दी।

उपखण्ड अधिकारी (कैंट) संदीप वार्ष्णेय ने बताया कि समूचे नगरीय क्षेत्र में कैम्प लगाकर ओटीएस स्कीम के फायदे बताए जा रहे है। बडी संख्या में लोगों ने लाभ उठाने के लिए पंजीकरण कराना प्रारम्भ कर दिया है।