ओवर फ्लो सीवर यमुना जी में गिरने की समस्या जानने के लिए नगर आयुक्त पहुंचे तिवारी पुरम

मथुरा। नगर निगम के वार्ड सं. 13 तिवारीपुरम कालोनी में सीवर ओवर फ्लो होकर यमुना जी में गिरने की समस्या का निस्तारण कराने के लिए नगर आयुक्त अनुनय झा को मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करानी पड़ी है।

बुधवार दुपहर नगर आयुक्त ने तिवारीपुरम कालोनी में सीवर के चैम्बरों को खुलवाकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली । चॉक पड़ी सीवर लाइन को कल 18 नव से सफाई कराये जाने हेतु महाप्रबंधक जल को नोडल नामित करते हुये सफाई के दौरान सुरक्षा के मानकों के साथ सफाई कराये जाने के लिए आदेश दिए ।

इस दौरान नगर आयुक्त ने सहायक अभियंता यमुना प्रदूषण नियंत्रण इकाई जल निगम आगरा को निर्देशित किया गया कि तिवारीपुरम में सीवर लाइन विछी होने की डिटेल सहित पूर्ण विवरण डिजाइन प्रस्तुत की जाये। उन्होंने किसी भी माध्यम से सीवर का पानी सीधे यमुना जी में न जाये इस के सख्त आदेश दिए। निरीक्षण के समय राधेश्याम सहायक अभियन्ता जल नरेश कुमार अवर अभियन्ता यमुना प्रदूषण नियंत्रण इकाई प्रशांत अवर अभियन्ता जल निगम एवं त्रिवेणी संस्था के प्रतिनिधि रघु उपस्थित रहे।