मथुरा। 2018 बैच के पीसीएस अधिकारी निकेत वर्मा लखनऊ से अपना प्रशिक्षण कार्यकाल पूरा कर मथुरा में डिप्टी कलैक्टर के पद पर तैनात हुए है।
उपजिलाधिकारी का पदभार ग्रहण करने के उपरांत सपीमवर्ती जनपद फिरोजाबाद के निवासी निकेत वर्मा का मानना है कि राज्य सरकार की स्पष्ट मंशा है कि गरीब निर्बल वर्ग के साथ-साथ आम नागरिक के हितों के साथ खिलवाड़ नही होना चाहिए। निर्धारित समय में कार्यपूर्ण होने आवश्यक है। वह सरकार की प्राथमिकता को मद्देनजर रखते हुए कार्य को अंजाम दे रहे है।
डिप्टी कलैक्टर निकेत वर्मा मथुरा में अपनी पहली पोस्टिंग को सौभाग्य मानते हुए बताते है कि अभी वह मथुरा की भौगोलिक स्थिति से परिचित हो रहे है। स्थानीय वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से उनका परिचय हो गया है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल द्वारा दिये जाने वाले कार्यो को समयवद्धता तरीके से निपटाना उनकी मुख्य जिम्मेदारी है।