मथुरा। अगले माह की 6 तारीख को पढ़ने वाले यम द्वितीया पर्व की तैयारियों को लेकर श्री माथुर चतुर्वेद परिषद ने शनिवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जनपद के विभिन्न सरकारी अधिकारियों को दिया। ज्ञापन में उनको अवगत कराया है कि यम द्वितीया (भाई दूज) पर काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यमुना में स्नान करने मथुरा आते हैं। शासन स्तर पर इस मेले के लिए कोई सुविधा नहीं की जाती है ।15 दिन पूर्व से ही यात्रियों का मथुरा आना प्रारंभ हो जाता है। यमुना जी के पल्ली पार पक्के घाटों का निर्माण के साथ विश्राम घाट से पल्ली पार तक लक्ष्मण झूला की तरह पुल निर्माण होना चाहिए। सुरक्षा की दृष्टि से संपूर्ण स्नान क्षेत्र में सीसीटीवी लगने चाहिए।
श्री माथुर चतुर्वेद परिषद द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी सीईओ वृज तीर्थ विकास परिषद नगेन्द्र प्रताप सिंह व डिप्टी कलेक्टर डा सुरेश कुमार नगर निगम के अपर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी को यम द्वितीया पर्व की तैयारियों को लेकर दिया।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट व संजय चतुर्वेदी ने किया जिसमें कोषाध्यक्ष कमल चतुर्वेदी मंत्री गोपाल चतुर्वेदी नीरज चतुर्वेदी निरीक्षक संजीव चतुर्वेदी एड. राजकुमार कप्पू आशीष चतुर्वेदी युवा समिति आदि मौजूद रहे।