वृंदावन में परिक्रमा मार्ग से हटाया निगम ने अतिक्रमण

वृंदावन। नगर निगम मथुरा-वृन्दावन क्षेत्रान्तर्गत परिक्रमा मार्ग में पानीघाट चौराहा से केशीघाट तक किये गये पक्के निर्माण को अपर नगर आयुक्त सत्येन्द्र कुमार तिवारी के दिशा-निर्देशन में पुलिस बल की उपस्थिति में गुरुवार को अतिक्रमण हटवाया गया। नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा स्पश्ट रुप से निर्देशित किया गया है कि परिक्रमा मार्ग में स्थित अस्थाई एवं स्थाई अतिक्रमण को चिन्हित कर सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया जाये। इसी क्रम में नगर निगम की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये परिक्रमा मार्ग स्थित पानीघाट चौराहा से केशीघाट तक हो रहे अवैध अस्थाई एवं स्थाई कब्जों को मुक्त कराया गया तथा कच्ची परिक्रमा को भी अतिक्रमण मुक्त करा दिया है।

अभियान के दौरान श्रीगोपाल वशिष्ठ प्रधान लिपिक सुभाष चन्द सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सौरभ अग्रवाल सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पवन शर्मा लिपिक कर विभाग मुकेश कुमार शर्मा सत्यप्रकाश दीक्षित लिपिक कर विभाग राहुल चतुर्वेदी टास्क फोर्स प्रभारी एवं नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम भी उपस्थित रही।