मथुरा। दशहरा पर्व पर शुक्रवार को लंकेश भक्त मंडल ने बैचारिक संदेश प्रदान करते हुए शहर के राजकीय इंटर कालेज के समीप यमुना जी पुल के नीचे बने भोलेनाथ मंदिर पर प्रकांड विद्धान लंकाधिपति रावण की शोभायात्रा निकालकर उनकी पूजा-अर्चना की। इस विशेष पूजा में सारस्वत समाज के काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। लंकेश भक्त मंडल द्वारा रावण के जयकारों के साथ निकाली गई शोभायात्रा को को देखने के लिए बडी संख्या में आम नागरिक आतुर दिखाई दिए।
शोभयात्रा निकालने के उपरांत रावण की भेषभूषा धारण करने वाले कुलदीप अवस्थी ने पूर्ण मंत्रोच्चारण के साथ परम पिता भोलेनाथ के शिवलिंग की पूजा की। उन्होंने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि धरती पर श्रीराम के अवतार के लिए ही रावण का प्रार्दुभाव हुआ था। उन्होंने सरकार से मांग की कि अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर में रावण की मूर्ति भी स्थापित होनी चाहिए। लंकेश भक्त मंडल के अध्यक्ष ओमवीर सारस्वत ने कहा कि पुतला जलाने पर रोक लगाने के लिए न्यायालय में याचिका दायर की जायेगी