प्लाट दिलाने के बहाने रुपये छीनने का प्रयास करते चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो देशी तमंचा कारतूस वाईक और छीने गए रुपए बरामद

(राजपथ मथुरा व्यूरो/मनोज वार्ष्णेय)

राया । वृंदावन में प्लाट दिलाने के बहाने पेशगी के 95 हजार रुपए लेकर आ रहे अलीगढ़ निवासी एक व्यक्ति से चार बदमाशो ने रुपये छीनने का प्रयास करने का राया पुलिस ने विफल कर दिया। मोके से सभी को गिरफ्तार कर लिया गया इन के कब्जे से दो देशी तमंचा 5 कारतूस 95 हजार रुपए एक अपाचे गाड़ी को पुलिस ने बरामद किया है ।

बताया गया थाना देहली गेट अलीगढ़ निवासी दीपक सिंह को तस्लीम उर्फ राहुल निवासी सलीम अहमद निवासी मोहल्ला चौधरी खेल थाना डिबाई बुलन्दशहर ने वृंदावन में प्लाट दिलाने के बहाने राया सूरज पुल नहर की पटरी पर मंदिर के पास एक लाख रूपये पेशगी लेकर बुला लिया इस दौरान तस्लीम ने अपने साथ अन्य तीन साथियों के साथ योजना बनाकर पेशगी के लिए अपने साथ लाया 95 हजार रुपए छीनने का प्रयास किया राहगीर द्वारा जिसकी सूचना राया पुलिस को दी गयी।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्र कस्वा प्रभारी चमन शर्मा राजकुमार यादव घटनास्थल पर पहुच गए। रुपए छीनने की योजना को विफल करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया जिन्होंने अपना नाम तस्लीम उर्फ राहुल निवासी मोहल्ला चौधरी थाना डिबाई बुलन्दशहर शमशाद उर्फ बाद पुत्र मेहदी हसन निवासी शाहजमाल नई ईदगाह गली न 3 अलीगढ़ अनीश पुत्र शहीद खा अलीगढ़ समय सिंह पुत्र रामलाल निवासी रूनी का पूरा कुड़गाब जिला राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया।