मथुरा। अक्टूबर और नवंबर माह में पढ़ने वाले त्योहारों को लेकर जनपद में पुलिस प्रशासन चौकस हो गया है। कानून व्यवस्था की दृष्टि को मजबूत बनाए रखने के लिए पीस कमेटी की बैठक बुलाई जा रही है। शहर के सदर बाजार थाने में नगर मजिस्ट्रेट जे एल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिकों की बैठक बुलाई गई जिसमें सभी धर्म समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों ने हिस्सा लिया।
बैठक में नगर मजिस्ट्रेट ने लोगों से दशहरा, बरावफात पर्व सहित अन्य त्योहार शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मथुरा नगरी हिंदू मुस्लिम एकता की प्रतीक है। अमन चैन कायम रखना हम सभी का दायित्व बनता है।
थाना प्रभारी एमपी चतुर्वेदी ने कहा कि मथुरा पुलिस पल पल आम नागरिकों के साथ है । शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बैठक में उपस्थित पीस कमेटी के पदाधिकारियों से अपील की है अपने क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखें।
बैठक में ताराचंद अग्रवाल पार्षद अंशुल यादव दीपक यादव अयूब खान गुड्डू सुरेंद्र सिंह खालिद खान राजेश सैनी आदि मौजूद रहे।