सरकार की महत्वपूर्ण योजना का लाभ अधिक से अधिक जरुरत मंद को मिलना चाहिए: अनुनय
मथुरा। पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत लक्ष्य की प्राप्ति हेतु नगर निगम मथुरा के बी.एस.ए. कॉलेज सभागार में कैम्प का आयोजन किया गया जिसमे लगभग 200 पथ विक्रेताओं के आवेदन प्राप्त हुए तथा 176 पथ विक्रेताओं को बैंकों द्वारा ऋण स्वीकृत किया गया। नगर आयुक्त अनुनय झा ने डूडा और निगम के अधिकारियो को निर्देश दिए है कि सरकार कि इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ अधिक से अधिक जरुरत मंद को मिलना चाहिए इसके लिए धरातल पर काम होने चाहिए। उन्होंने बैंक अधिकारियो से भी कहा है की अनावश्यक पत्रावली लटकाये नहीं।
कैंप में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम ने रेहड़ी फुटपाथ आदि पर सामान बेचने वालों को योजना के बारे में भलि भांति समझाया।
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक परियोजना अधिकारी डूडा एवं समस्त जिला बैंक समन्वयक ,समस्त बैंक शाखा प्रबंधक एवं शहर मिशन प्रबंधक उपस्थित रहे।