मथुरा। रविवार को उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार द्वारा आगरा मंडल के मथुरा जं. रेलवे एवं मथुरा – छाता चतुर्थ लाइन का निरीक्षण किया गया। महाप्रबंधक द्वारा मथुरा जं. रेलवे स्टेशन के साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं, यात्री सुरक्षा, खानपान सेवाओं तथा स्टेशन पर हो रहे नवनिर्माण का गहनता पूर्वक निरीक्षण किया गया।
महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण शरद मेहता, मंडल रेल प्रबंधक आनन्द स्वरूप अपर मंडल रेल प्रबंधक/इंफ्रा एच.एस.राणा एवं मुख्यालय/मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ सभी स्थानों पर निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं, परिचालन व्यवस्थाओं, कर्मचारी सुविधाओं तथा संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का गहनता पूर्वक अवलोकन किया गया। महाप्रबंधक द्वारा मंडल रेल प्रबंधक तथा अन्य सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिये गये। इसके अतिरिक्त उन्होंने जेड.आर.यू.सी.सी. एवं डी.आर.यू.सी.सी. के सदस्यों से वार्ता कर उनकी मांगों को पूर्ण करने हेतु आश्वासन दिया।
इसके बाद महाप्रबंधक ने मथुरा-छाता खण्ड के मध्य विण्डो निरीक्षण के माध्यम से चतुर्थ लाइन के निर्माण कार्य अवलोकन/निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने रेल कर्मियों के साथ बातचीत की और उन्होनें रेल कर्मियों से उनके कार्य एवं दायित्वों के विषय में ज्ञान को जॉचा तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।