मथुरा। आजादी का अमृत महोत्सव के अर्न्तगत नगर निगम मथुरा-वृन्दावन क्षेत्रार्न्तगत अमृत योजना के अर्न्तगत करीब 2.25 करोड रू. की लागत से नवनिर्मित सात पार्कों का उद्घाटन सयुंक्त रूप से महापौर डा. मुकेश आर्यबन्धु एवं नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा किया गया।
शनिवार को गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर अमृत योजना के अर्न्तगत वार्ड सं.-36 में अम्बेडकर पार्क, वार्ड सं.-28 में राधिका धाम पार्क, वार्ड-53 में आरबीएस स्कूल के पास पार्क, वार्ड-16 में नवादा पार्क, वार्ड-61 में धौलीप्याऊ स्कूल के पास पार्क, वार्ड-45 कृष्णा बिहार फेस-3 पार्क एवं वार्ड-47 भगत सिंह पार्क निर्माण/सौन्दर्यीकरण कार्य के पश्चात आम जनता को समर्पित किये गए ।
नवनिर्मित पार्को के बारे में नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि सभी पार्कोंं में वॉकपाथ स्ट्रीट लाइट बाउन्ड्रीबाल ब्रेंच बच्चों झूले एवं वृक्षारोपण सम्बन्धित कार्य कराये गये हैं। इनके अलावा बच्चों के लिए खेल उपकरणों के साथ टहलने क लिए ट्रैक भी बनवाये गये हैं। उन्होंने बताया कि नगर को मॉडल सिटी का दर्जा दिलाने के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं में बढोत्तरी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।