गोवर्धन के मंदिर में श्रद्धालु परिवार की महिला से छेडछाड के आरोप पर हुआ हंगामा

– मंदिर पुजारियो पर जबरन वसूली व छेडछाड का मुकदमा दर्ज

– हंगामे के बाद मंदिर के पट बंद कर भागे पुजारी

हरिओम

गोवर्धन। गिरिराज मंदिर पर दर्शन करने आये एक श्रद्धालु परिवार की युवतियो ने पुजारियो पर छेडछाड करने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा है। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुच गयी तो पुजारी मंदिर के पट बंद कर भाग गये। श्रद्धालु परिवार ने मंदिर के बाहर रोड पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया तो योगी सरकार के विरोध मे भी नारेवाजी की।

बुधवार दोपहर हरियाणा के अंबाला सिटी के वाल्मीकि नगर से एक परिवार गोवर्धन दर्शन करने पहुचा। परिवार के साथ करीब 8 यूवतिया महिलाये थी। स्थानीय हरगोकुल मंदिर पर श्रद्धालु परिवार की महिला व पुरूष दर्शन कर रहे थे तभी श्रद्धालु दल की युवतियो ने पुजारी ठेकेदारो पर छेडछाड करने व जबरन जेब मे हाथ डालकर भेंट बसूली करने का आरोप लगाते हुये हंगामा शुरू कर दिया। महिलाए जोर जोर से ठेकेदार पुजारियो पर छेडछाड करने का शोर करते हुए मंदिर के वाहर परिक्रमा मार्ग पर बैठकर प्रदर्शन करने लगी। इसी बीच मौके पर मौजूद कुछ पुलिसवालो ने समझाने का प्रयास किया तो उन्होने पुलिसकर्मियो पर संरक्षण देने का आरोप लगाकर हंगामा काटा। 

श्रद्धालु परिवार के ललित पुत्र विनोद कुमार निवासी वाल्मीकि नगर ने बताया कि मंदिर मे कार्यरत पुजारी महिलाओ से छेडछाड कर जबरन जेवो मे हाथ डालकर वसूली कर रहे थे । विरोध करने पर अभद्रता करने लगे। सूचना पर थाने से पहुची पुलिस समझा बुझा कर श्रद्धालु परिवार को कार्यवाही कराने के लिये थाने ले आयी।

थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव दुबे ने वताया कि श्रद्धालु ललित कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी वाल्मीकि नगर अंबाला सिटी हरियाणा की तहरीर पर मंदिर के अज्ञात पुजारियो के विरूद्ध छेडछाड करने व जबरन वसूली करने की रिपोर्ट दर्ज की गयी है। जांच की जा रही है।