नई दिल्ली । एंटरटेनमेंट सेक्टर में एक बड़ी मर्जर डील की खबर सामने आई है । जी एंटरटेनमेंट ने सोनी पिक्चर्स के साथ मर्जर डील साइन की है। जी एंटरटेनमेंट का अब सोनी पिक्सर्स में विलय होगा । कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी है।
डील के मुताबित सोनी पिक्चर्स विलय होने वाली कंपनी में करीब 1.575 अरब डॉलर (करीब 11,500 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी । जी एंटरटेनमेंट के निदेशक मंडल ने 22 सितंबर, 2021 को आयोजित अपनी बैठक में इस विलय सौदे को मंजूरी दे दी है ।
सोनी इंडिया के प्रमोटर मर्जर के लिए हुए करार के तहत कंपनी में ग्रोथ कैपिटल डालेंगे । मर्जर के बाद बनी कंपनी में जी एंटरटेनमेंट के शेयर होल्डरों की हिस्सेदारी 47.07 फीसदी होगी । जबकि मर्ज हुई कंपनी में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क ही हिस्सेदारी 52.93 फीसदी होगी ।
कंपनी ने ये भी बताया है कि पुनीत गोयनका अगले पांच साल के लिए मर्जर के बाद कंपनी के MD और CEO होगे । सोनी ग्रुप को मर्ज हुई कंपनी में मेजोरिटी डायरेक्टर नॉमिनेट करने का अधिकार होगा ।
इस मर्जर के लिए हुए करार के तहत जी एंटरटेनमेंट और सोनी पिक्चर्स दोनों अपने-अपना लाइनर नेटवर्क, डिजिटल एसेट, प्रोडक्शन कारोबार और प्रोग्राम लाइब्रेरी को एक साथ मिल देंगे । मर्जर के लिए हुए इस करार में यह प्रावधान भी है कि प्रमोटर्स फैमली को कंपनी में अपनी हिस्सेदारी मौजूदा 4 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी तक करने की पूरी स्वतंत्रता होगी ।
जी एंटरटेनमेंट के आर गोपालन ने कहा है कि जी के कारोबार में लगातार ग्रोथ देखने को मिली है । कंपनी के बोर्ड को पक्का विश्वास है कि इस मर्जर से Zee को और फायदा होगा । दोनों कंपनियों के एक साथ आने से कंपनी को एक नई ऊर्जा मिलेगी । इससे कंपनी के शेयर होल्डर्स को भी आगे बड़ा फायदा मिलेगा ।