सीओ सिटी वरुण सहित सात सीओ के एसएसपी ने किए तबादले

मथुरा । लंबे समय से मथुरा के सीओ सिटी पद पर काबिज वरुण कुमार को एसएसपी ने हटा दिया है। अब उनके स्थान स्थान पर उपाधीक्षक रिफाइनरी सर्किल अभिषेक तिवारी की तैनाती की गई है। वरुण कुमार छाता सर्कल के सीओ बनाए गए हैं। इनके अलावा एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने पुलिस लाइन के सीओ आईपीएस संदीप कुमार मीणा को लाइन के साथ-साथ रिफाइनरी सर्किल की भी जिम्मेदारी सौंपी है। छाता में तैनात सीओ रविकांत पाराशर क्षेत्राधिकारी महावन पुलिस उपाधीक्षक सुरक्षा गौरव कुमार त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी गोवर्धन क्षेत्राधिकारी महावन नीलेश मिश्रा पुलिस उपाधीक्षक सुरक्षा सीओ गोवर्धन धर्मेंद्र सिंह चौहान सीओ यातायात/ अपराध बनाए गए हैं।