नगर निकाय प्रकोष्ठ के प्रमोद संयोजक, पिंटू सह संयोजक बने

मथुरा। भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने नगर निकाय प्रकोष्ठ का संयोजक प्रमोद बंसल और सह संयोजक राजेश सिंह पिंटू को बनाया है। यह घोषणा आगामी विधानसभा और नगर निकाय के होने वाले चुनाव को देखते हुए की गई है।

संयोजक और सह संयोजक की नियुुक्ति पर प्रदीप गोस्वामी, संजय गोविल राजू यादव, राजवीर सिंह, हेमंत अग्रवल, विनोद भारद्वाज, राजीव राज पाठक, राजेंद्र पटेल, मेघश्याम सैनी, चिंताहरण चतुर्वेदी, श्याम चतुर्वेदी, राजीव कुमार सिंह ने प्रसन्नता जताई है।