वृंदावन। नगर के खादर क्षेत्र में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों के खिलाफ विकास प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर से ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। शुक्रवार को डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय की मौजूदगी में भारी पुलिस बल के साथ तोड़ फोड़ अभियान चलाया गया।
क्षेत्रीय अवर अभियंता सुनील शर्मा के अनुसार वृंदावन खादर में दिनेश पाठक द्वारा करीब 4 बीघे में अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी इस कॉलोनी में पक्के निर्माण के अलावा जगह-जगह नींव खोदकर बाउंड्री वाल बनी हुई थी। जिन सभी को जेसीबी से जमींदोज कर दिया गया। इसी कॉलोनी के समीप चंद्रपाल द्वारा एक कॉलोनी बनाई जा रही थी। उसमे भी जेसीबी से ध्वस्तकरण कार्रवाई की गई। उक्त दोनों कालौनी धौरेरा खादर में श्रीअक्रूर जी के मंदिर से आगे गुपचुप विकसित की रही थी
सचिव मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण राजेश कुमार ने बताया एक माह में दो दर्जन से अधिक अवैध कालौनी में अभियान चलाया गया है। निरन्तर अवैध निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण कार्यवाही की जाएगी।
कार्यवाही के दौरान अवर अभियंता सुनील शर्मा मनीष तिवारी अशोक चौधरी अनिरुद्ध यादव दिनेश गुप्ता आदि स्टाफ उपस्थित रहा।