बीएसए सहित प्रशासन के आला अफसरों को कारनामो से कराया था अवगत
मथुरा। बेसिक शिक्षा विभाग में ब्लॉक मथुरा में तैनात खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह को यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) की शिकायत पर ब्लॉक मथुरा से हटाकर बीएसए कार्यालय मुख्यालय पर भेज दिया गया है। इनके स्थान पर बी एस ए राजेश कुमार सिंह ने श्रीमती नीतू सिंह की तैनाती की है। यूटा के जिला अध्यक्ष अंशुल गौतम जिला मंत्री प्रशांत सारस्वत जिला कोषाध्यक्ष जतिन जिला मीडिया प्रभारी नेत्रपाल सिंह निमोरिया के नेतृत्व में अन्य
पदाधिकारीयो ने शिक्षको के साथ बीईओ प्रमोद कुमार सिंह के कारनामों की शिकायत की थी जिस पर ये कार्यवाही हुई। उनको किसी भी ब्लॉक की जिम्मेदारी नही सौंपी गई क्योकि यूटा की मांग थी कि ऐसे बीइओ का ब्लॉक परिवर्तन शिक्षक हित मे समाधान नही बल्कि ब्लॉक से वंचित रखना समाधान है। उन पर आरोप है कि बीईओ प्रमोद कुमार नियम विरुद्ध विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षक शिक्षिकाओं का शोषण व अभद्र भाषा में बात करते है। तमाम शिकायतों के दृष्टिगत फिलहाल इनकी तैनाती ब्लॉक मथुरा से हटाकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय मुख्यालय पर कर दी गई है।इससे यूटा ही नही बल्कि जनपद के हर ब्लॉक के शिक्षक-शिक्षिकाओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।