मथुरा से दो दिन में पकड़े गए 200 बंदर

मथुरा। मथुरा वृंदावन नगर क्षेत्र में 2 दिन से चल रहे अभियान के दौरान अब तक 200 से अधिक बंदर पकड़कर आगरा के चंबल बीहड़ में भेजे जा चुके हैं। शुक्रवार को चौबिया पाड़ा क्षेत्र से 100 बंदर पकड़े गए।

नगर आयुक्त अनुनय झा के निर्देशन में नगर निगम मथुरा – वृन्दावन क्षेत्रान्तर्गत बन्दर पकडने का अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत आज मथुरा क्षेत्र के चौबिया पाडा से 100 बन्दरों को पकडा गया है। उक्त अभियान सहायक नगर आयुक्त लवकुश गुप्ता के निर्देशन में चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पशुचिकित्सा दीपेन्द्र सिंह ओमप्रकाश शर्मा वनविद पदप सिंह वनरक्षक उपस्थित रहे। सहायक नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि बन्दरों खाने हेतु चना, केला, चिरवा दिये गये हैं।