मथुरा। वृंदावन नगर की समस्याओं को लेकर सोमवार को नगर आयुक्त ने क्षेत्रीय पार्षदों के साथ जोन कायार्लय में गहन मंथन किया। बैठक में पार्षदों ने वृंदावन की समस्याओं को त्वरित गति से निस्तारित करने पर नगर आयुक्त का दुपट्टा माल्यार्पण कर तहे दिल से स्वागत किया।
नगर आयुक्त अनुनय झा की अध्यक्षता में नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के वृन्दावन-जोन में वृन्दावन के चहुँमुखी विकास हेतु पार्षदो एवं निगम के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में पार्षदों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में कराये जाने वाले कार्यो के बारे में अवगत कराया गया। इस दौरान पार्षदगणों द्वारा पेयजलापूर्ति एवं अन्य समस्याओं के त्वरित निदान हेतु नगर आयुक्त का आभार व्यक्त करते हुए पटुका पहनाकर स्वागत किया गया ।
नगर आयुक्त श्री झा द्वारा बताया गया कि वृन्दावन-जोन के नवीन सम्मिलित क्षेत्रों में 50-50 स्ट्रीट लाइट लगाने हेतु निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त वृंदावन जोन में सम्मिलित नवीन क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति हेतु सात करोड़ रु. की लागत के कार्य 15 वे वित्त आयोग से स्वीकृत किये गए जिनकी निविदा प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है शीघ्र ही नवीन क्षेत्रों में भी घर घर पानी पहुँचेगा।
उन्होंने बैठक में मौजूद अधिकारियों को आदेश दिए कि वृन्दावन में आवारा गौवंशों को पकड़ने हेतु प्रतिदिन अभियान चलाया जाये ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।
बैठक में नगर आयुक्त ने जानकारी दी कि वृन्दावन नगर के लिये पांच एम.एल.डी. के प्लांट से गंगाजल वृन्दावन को दिये जाने की कार्यवाही की जा रही है जो अतिशीध्र प्रारम्भ कर दी जायेगी। साथ ही वृन्दावन में पेयजलापूर्ति की समस्या उत्पन्न न हो इसके लिये वार्डो में सर्वे कर पानी की पाइप लाइन डालने एवं नवीन नलकूपों के लिये भूमि चिन्हित कर टैण्डर जारी करते हुए अतिशीध्र कार्य पूर्ण करने के लिए सहायक अभियन्ता जल को दिशा-निर्देश दिये गये।
बैठक में अपर नगर आयुक्त सत्येन्द्र कुमार तिवारी पार्षदगण राधाकृष्ण पाठक उपसदन नेता लीलाधर ठाकुर पवन यादव जय शर्मा मुन्नालाल निषाद पूर्णप्रिय भारती वैभव अग्रवाल पंकज अरोड़ा उत्तम बघेल पार्षद प्रतिनिधि तथा महाप्रबन्धक जल रमेशचन्द्र रधुवंशी अधिशाषी अभियन्ता सिविल एस.पी. मिश्रा कर प्रभारी श्रीगोपाल वशिष्ठ सहायक अभियन्ता सिविल दीपांकर सहायक अभियन्ता जल नन्द किशोर सहायक अभियन्ता (वि./यां.) अनिल रंजन अवर अभियन्ता सिविल अरुण कुमार अवर अभियन्ता जल कुंवरपाल राजस्व निरीक्षक मुकेश सिंह सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सुभाषचन्द सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सौरव अग्रवाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।