मथुरा । जनपद के छाता क्षेत्र में पुलिस की सूझबूझ के चलते एक बड़ा बवाल होने से बच गया। नौगांव में मंगलवार की रात अराजक तत्वों ने मस्जिद पर बनी मीनार को तोड़ दिया। सुबह जब लोग मस्जिद की तरफ गए, तब घटना की जानकारी हुई। इससे मुस्लिम समाज मे आक्रोश पनप गया। स्थिति को देखते हुए कई थानों का फोर्स घटना स्थल के लिए रवाना किया गया है। सूझबूझ से आक्रोशित लोगों को बमुश्किल शांत कराया गया। बताया जाता है कि थाना छाता क्षेत्र में नौगांव में एक मस्जिद है। यहां दो से ढाई हजार मुस्लिम आबादी है। रात को अराजक तत्वों ने मस्जिद की दो मीनार तोड़ दी। दीवाल को भी नुकसान पहुंचाया गया है। सुबह मजिस्द तोड़े जाने की जानकारी होने पर मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र हो गए। आक्रोशित मुस्लिम समाज के लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर थाना छाता से पुलिस भी गांव पहुंच गई। बवाल को बढ़ता देख एसएसपी के निर्देश पर आधा दर्जन थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
एसपी देहात श्री चंद घटनास्थल पर पहुंचकर मस्जिद का निरीक्षण कर फोर्स की तैनाती कर दी है। रात को मस्जिद पर कोई नही रहता है।
इंस्पेक्टर थाना छाता रवि त्यागी ने बताया शेरगढ़ मार्ग स्थित मस्जिद की छत पर चार मीनार लगी थीं। एक को तोड़ कर नीचे गिरा दिया गया है और दूसरे को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सुबह साढ़े पांच बजे जब लोग गए तब घटना की जानकारी हुई। मस्जिद भी गांव से बाहर है।
ग्राम प्रधान लोकेंद्र समेत ग्रमीण थाने पहुंच गए। अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी जा रही है। एसपी देहात ने बताया कि आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया जा रहा है वही तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गईं हैं।
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplayBonus offer.