मथुरा। 20 जून के गंगा दशहरा पर्व को मद्देनजर रखते हुए नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को यमुना पल्लीपार कच्चे घाटों पर जोरदार सफाई अभियान चलाया है। दो दर्जन से अधिक सफाई कर्मी प्रातः ही नावों द्वारा पल्लीपार कच्चे घाटों पर पहुंच गये। उन्होंने विश्राम घाट,धुव्रघाट तक के सामने यमुना जी पर गंदगी निकाली तथा कच्ची सडक पर झाडू लगाकर उसको स्नान योग्य बनाया।
गंगा दशहरा पर्व अधिकांश लोग पल्लीपार कच्चे घाटों पर स्नान करते है जिसे देखते हुए निगम के नगर आयुक्त अनुनय झा ने वहां सफाई अभियान चलवाया । जिस दौरान यमुना जी के किनारों से पानी के सतह पर तैर रहे कचरा पॉलिथिन गंदगी को हटाया। कुछ एक स्थान पर जानवर आदि के शव भी हटाये गये। हाथ ढकेलों में भरकर गंदगी को ट्रॉली में डालकर हटाते हुए फावडों द्वारा यमुना के कच्चे स्थानों को एकसार कर दिया गया है। शनिवार को भी सफाई अभियान जारी रहेगा। लोगों को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए कर्मचारियों की डियूटी लगाई गई है जो कि निरंतर स्नान के दौरान नाव में बैठकर माईक से चेतावनी देते रहेंगे। इसके अलावा पल्लीपार घाटों पर पहुंचने वाले उबड-खाबड कच्चे मार्ग पर मिट्टी को समतल कराया जा रहा है, रास्ते में पुल तक समूची गंदगी हटा दी गई है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.