गोवर्धन। हर वर्ष की भांति इस बार भी विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन बरसाना रोड़ स्थित नीमगांव फाटक के समीप अग्रसेन पब्लिक स्कूल के मैदान में किया गया। जिसमें दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, यूपी से आये पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।
दंगल की शुरुआत छोटी कुश्तियों से आरम्भ हुई।11 हजार की कुश्ती चंदू पहलवान गोवर्धन व जयराम पहलवान के मध्य बराबरी पर छूटी। आखिरी चार कुश्तियों में गब्बर पहलवान गोवर्धन व गौरव पहलवान उस्फार के बीच हुई जिसमें 31 हजार की कुस्ती गब्बर ने जीती। इसके बाद 41 हज़ार की कुश्ती रवि पहलवान नीमगांव और राहुल पहलवान हरियाणा के बीच बराबरी पर छूटी। 41 हजार की कुश्ती शिवा पहलवान वेरुखा सौंख व सुभाष पहलवान जानू के बीच तथा 61 हजार की कुश्ती राजस्थान केसरी शेरा पहलवान व विक्रम पहलवान जानू के बीच बराबरी पर छूटी। संचालक पवन पहलवान और रवि पहलवान ने विजयी हुए सभी पहलवानों को बधाई दी। इस मौके पर गोपी ठाकुर जयदेव प्रधान पलसों जमुना पंडित निरंजन ठाकुर दिनेश पहलवान दीनदयाल शर्मा नारायण पहलवान आदित्य पहलवान गुड्डू पहलवान काका ठाकुर बांके शर्मा भोला कोमल पहलवान भगवान सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.