रिफायनरी व सलेमपुर डिपो की टीम ने रिसाव को किया बंद
राया (राजपथ मथुरा व्यूरो/मनोज वार्ष्णेय)। मथुरा-हाथरस मार्ग पर सोनई रेलवे स्टेशन के पास सलेमपुर सिकन्दराराऊ डिपो जा रहा गैस कैप्सूल में गैस रिसाव होने पर रिफायनरी डिपो और सिकन्दराराऊ डिपो की टीम ने उसे ठीक कर रवाना कर दिया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जाता है सोनई रेलवे स्टेंशन के पास गैस कैप्सूल संख्या यूपी 17 ए टी 5169 बीना से सलेमपुर सिकन्दराराऊ डिपो जा रहा था किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी इस दौरान कैप्सूल में गैस रिसाव हो गयी।
गाड़ी चालक को इस घटना की जानकारी होने पर गैस कैप्सूल को एक खाली पड़े मैदान में खड़ा कर दिया गया और घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दी। सूचना पर राया थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह चौकी प्रभारी सन्दीप यादव रिफायनरी डिपो और सलेमपुर डिपो की टीम और फायर बिग्रेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुच गयी गैस कैप्सूल से हो रहे रिसाव को ठीक कर गैस कैप्सूल को सुरक्षित अपने गंतव्य को रवाना किया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।