मथुरा। शहर के डीगगेट इलाके में स्थित नगर निगम की बेशकीमती जमीन पर नाजायज तरीके से अपने नाम का बोर्ड लगाने वाले हर्षित अग्रवाल को निगम की टीम ने पकड़कर गोविन्द नगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। निगम ने इस मामले में करीब 14 लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया है। ज्ञात रहे कि निगम की जमीन पर बोर्ड लगने पर सोशल मीडिया फेसबुक आदि पर काफी कमेंट निगम की कार्यवाही को लेकर लोग कर रहे थे।
बताया जाता है सब्जी मंडी वाले स्थान मथुरा-वृन्दावन रोड पर नगर निगम की वर्ष 1957 से अर्जित एवं कब्जा प्राप्त 2124 वर्ग गज भूमि है। इस भूमि के कुछ भाग में प्राइमरी स्कूल बना है तथा शेष भूमि स्कूल के बराबर में रिक्त है। वर्ष 1957 से ही यह भूमि नगर पालिका/नगर निगम के कब्जे में चली आ रही है। इस भूमि की सुरक्षा हेतु पूर्व में नगर निगम द्वारा फैंसिंग करायी गयी थी एवं नगर निगम स्वामित्व की भूमि के तीन बोर्ड लगवाये गये थे। कुछ दिनों पूर्व हर्षित अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, नीलेश अग्रवाल सहित 14 व्यक्तियों द्वारा नगर निगम की भूमि पर अवैध कब्जा करने के उद्देश्य से फैंसिंग तोड़ दी गयी है एवं नगर निगम के बोर्ड को काला रंग कराकर हर्षित अग्रवाल एवं पीयूष अग्रवाल ने अपने नाम लिख दिए हैं। इस प्रकार हर्षित अग्रवाल आदि लोग अपने अन्य साथियों के साथ गुण्डागर्दी के बल पर नगर निगम की भूमि पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। मामला संज्ञान में आने पर 10 फरवरी की सायं नगर निगम के बोर्ड़ को साफ कराया गया तो वास्तविक स्थिति सामने आयी कि नगर निगम के बोर्ड को काला रंग कर अपने नाम लिखे गये थे।
गुरूवार आज पुनः जाॅच की गयी तो पाया चला कि हर्षित अग्रवाल एवं पीयूष अग्रवाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोबारा से नगर निगम के बोर्ड को काला पेंट कर अपने नाम लिख दिए है और जबरदस्ती, गुण्डागर्दी के बल पर नगर निगम भूमि पर पुनः अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर भू-माफिया हर्षित अग्रवाल उपलब्ध मिले जिन्हें स्थानीय व्यक्तियों एवं कर्मचारियों की मदद से पकडकर पुलिस को सौपते हुए हर्षित अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, नीलेश अग्रवाल, गौरब अग्रवाल, पंकज गोयल, मौ. मकसूद रिजवी, अनवार, अख्तर जहाॅ, प्रताप सिंह, शाहनवाज, शाह फैसल, शाहरूख खान, तुषार एवं कृष्ण कुमार के विरूद्व थाना गोविन्दनगर में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। निगम की इस कड़ी कार्यवाही से भू माफिया किस्म के लोगों के होश उड़ गए है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Prev Post
राया में किशोरी को भगा ले जाने वाले आरोपी युवक की गिरफ्तारी न होने पर हिंदूवादी संगठनों में उबाल
Next Post