भाजपा महानगर ओबीसी मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित , हनुमान गुर्जर पहलवान बने उपाध्यक्ष
कपिल लोधी बंटी ने घोषित की कमेटी में आठ उपाध्यक्ष और तीन महामंत्री सहित विभिन्न पदों पर की नियुक्तियां
मथुरा । भारतीय जनता पार्टी महानगर ओबीसी मोर्चा की अध्यक्ष कपिल लोधी बंटी ने महानगर की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। घोषित कार्यकारिणी में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसमें आठ उपाध्यक्ष तीन महामंत्री आठ मंत्री दो कोषाध्यक्ष दो मीडिया प्रभारी एक कार्यालय मंत्री दो सोशल मीडिया प्रभारी और एक आईटी संयोजक नियुक्त किए गए हैं।
नई कार्यकारिणी में पार्षद हनुमान गुर्जर पहलवान को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। माना जा रहा है कि नई टीम के माध्यम से ओबीसी मोर्चा महानगर में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के साथ ही पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।