मथुरा में आईपीएस सृष्टि मिश्रा को मिली तैनाती, यूपी में 12 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों की नई पोस्टिंग
2024 और 2025 बैच के अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में दी गई नई जिम्मेदारी
मथुरा । उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में नई तैनाती के तहत 2024 और 2025 बैच के 12 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में नियुक्त किया है। जारी सूची में 2024 बैच की आईपीएस अधिकारी जौनपुर निवासी
सृष्टि मिश्रा को मथुरा में तैनाती दी गई है। उनके मथुरा आने से पुलिस विभाग में नई जिम्मेदारी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
बताया जाता है इनके पिताजी भी आईपीएस अधिकारी हैं।
शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार अभिषेक अंजनी सिंह को गोरखपुर, आदित्य आचार्य को वाराणसी कमिश्नरेट, अक्षत मंडिवाल को जौनपुर और आर्येन्द्र कुमार को गाजियाबाद कमिश्नरेट में तैनाती दी गई है।
इसी प्रकार के. अर्पिता को हरदोई, कशिश कालरा को कानपुर देहात, कुणाल कुमार को प्रतापगढ़, कुणाल यादव को सहारनपुर और राजेन्द्र बिश्नोई को एटा भेजा गया है। वहीं शिवांक चौधरी को लखनऊ कमिश्नरेट, सृष्टि मिश्रा को मथुरा और योगेन्द्र मीणा को सीतापुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस तरह प्रदेश के कुल 12 आईपीएस अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और कमिश्नरेट में तैनाती मिली है। ये अधिकारी 2024 और 2025 बैच के हैं।