अग्रवाल सम्मेलन की जिला कार्यकारिणी घोषित, आशुतोष बने जिलाध्यक्ष
पांचों विधानसभा क्षेत्रों को मिला प्रतिनिधित्व, मंडल और तहसील स्तर तक संगठन विस्तार का निर्णय
मथुरा । अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक स्थानीय होटल में आयोजित की गई। बैठक में ब्रज क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिभानु गर्ग, चेयरमैन योगेंद्र गोयल और उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल की उपस्थिति में सर्वसम्मति से आशुतोष गर्ग को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सीए विपिन अग्रवाल और वैभव अग्रवाल पार्षद को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। पांचों विधानसभा क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देते हुए जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
ब्रज क्षेत्र के चेयरमैन योगेंद्र गोयल ने बताया कि आगामी 10 अक्टूबर को सम्मेलन की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई जाएगी। कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित शीर्ष नेतृत्व, केंद्रीय मंत्री, विभिन्न राज्यों के मंत्री और समाज के गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
ब्रज क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिभानु गर्ग ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मेलन की पहुंच बनाकर मजबूत और संगठित संगठन के माध्यम से सेवा कार्य किए जाने चाहिए।
उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल ने संगठन के विस्तार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पांच दशक से अधिक समय से देश के साथ विदेशों में भी समाज को संगठित करने का कार्य कर रहा है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष गर्ग ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पराग गुप्ता, योगेश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, प्रतुल गंगल और अखिल अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया। सीए विपिन अग्रवाल और वैभव अग्रवाल पार्षद को महामंत्री, सोनू हाथी, गौरव अग्रवाल, सौरभ गर्ग, नितिन अग्रवाल, कपिल अग्रवाल और कृष्ण गोपाल अग्रवाल को मंत्री बनाया गया। भूपेंद्र अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा दीपक सिंघल को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
आशुतोष गर्ग ने कहा कि शीघ्र ही मंडल और तहसील स्तर तक संगठन का विस्तार किया जाएगा। साथ ही युवा और महिला इकाई का गठन कर समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा। बैठक का संचालन संयुक्त रूप से महामंत्री सीए विपुल अग्रवाल और वैभव अग्रवाल पार्षद ने किया।
इस अवसर पर भूपेंद्र अग्रवाल, पराग गुप्ता, नितेश अग्रवाल, रवि गर्ग, प्रशांत अग्रवाल, शरद गर्ग, योगेश अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, अमित अग्रवाल, पंकज गुप्ता, प्रतुल गंगल, साकेत अग्रवाल, विष्णु गर्ग, सुनील बजाज, मनोज अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, सजल गर्ग, सौरभ अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल और सोनू हाथी मौजूद रहे।