​अरुण सिंह ने मथुरा में सपा पर बोला हमला , कहा- ‘2027 में फिर खिलेगा कमल, अखिलेश सरकार में होते थे दंगे और कब्जे’

अयोध्या चंदा चोरी पर बोले भाजपा महासचिव— ‘हमारी सरकार में खुलासे होते हैं, सपा-कांग्रेस में दबा दिए जाते थे मामले’

​मथुरा । महाविद्या कुंड स्थित भाजपा के पूर्व महामंत्री प्रदीप गोस्वामी के कार्यालय पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की दशा और दिशा दोनों में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। सपा शासनकाल पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राज में प्रदेश में दंगे होते थे और प्लाटों पर अवैध कब्जे किए जाते थे, जिन्हें भाजपा सरकार ने सख्ती से खत्म किया है।

अयोध्या में चंदा चोरी के सवाल पर राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि भाजपा सरकार की निष्पक्षता के कारण ही ऐसे मामलों का पारदर्शी खुलासा हो पाता है। इसके विपरीत, कांग्रेस और सपा की सरकारों के दौरान ऐसे मामलों को दबा दिया जाता था।

कार्यालय आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय महासचिव का दुपट्टा और स्वाफा पहनाकर तथा भगवान श्रीकृष्ण-राधा की तस्वीर भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर एमएलसी ओमप्रकाश सिंह, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, जिला सहकारी संघ अध्यक्ष सुल्तान सिंह तरकार, भुवन भूषण कमल, चिंताहरण चतुर्वेदी, भाजपा नेत्री पूजा चौधरी, राधा ठाकुर, श्याम सिंघल, पार्षद राकेश भाटिया, राजेश गुप्ता, मलय सिंह राठौर, यतेंद्र फौजदार, चंद्रपाल कुंतल, पुनीत चतुर्वेदी, तेजवीर सिंह, नीरज वशिष्ठ, कुंजबिहारी भारद्वाज, शशांक शर्मा, देवेंद्र कुमार, मुनेश दीक्षित, लोकेश तायल, प्रमोद बंसल, प्रणव गोस्वामी और सुधांशु खंडेलवाल सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।