श्री राधारमणजी मंदिर की नवीन कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न, पदाधिकारियों की घोषणा

​वृंदावन । प्राचीन एवं प्रतिष्ठित पंचायत मंदिर श्री राधारमण जी महाराज की नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। 19 अप्रैल 2026 को आयोजित इस चुनाव में गुप्त मतदान के जरिए नई प्रबंध समिति के सदस्यों का निर्विरोध चयन किया गया।
​चुनाव परिणामों की घोषणा के अनुसार, आचार्य आशीष किशोर गोस्वामी को सर्वसम्मति से मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही l आचार्य पंकज गोस्वामी (वृंदावन) को उपमंत्री और आचार्य पंकज गोस्वामी (मथुरा) को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।

​पंचायत के ‘पंच’ पद पर इनका हुआ चयन:
कार्यकारिणी के पंच पदों के लिए निम्नलिखित सदस्यों को चुना गया है:
आचार्य शुभम कांत गोस्वामी
आचार्य दिनेश कुमार गोस्वामी
आचार्य विशाल गोस्वामी
आचार्य गोपाल कृष्ण गोस्वामी
आचार्य जयति कृष्ण गोस्वामी
आचार्य प्रखर गोस्वामी
आचार्य​ अनुभूति कृष्ण गोस्वामी
आचार्य वरुण गोस्वामी
आचार्य​ चन्द्रमणि गोस्वामी
आचार्य ​राधाकान्त गोस्वामी

​नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों ने मंदिर की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा सेवा कार्यों को सेवाभाव के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। चुनाव संपन्न होने पर गोस्वामी समाज के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। चुनाव आचार्य दिनेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ ।