मुंबई। जीडीपी के आंकड़े आने से पहले शुक्रवार को देश के शेयर बाजार में बिकवाली का भारी दबाव रहा। विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। BSE सेंसेक्स 1,939 अंक यानी 3.80% नीचे 49,099.99 पर बंद हुआ है। बाजार में 2021 की यह सबसे बड़ी गिरावट है। एक दिन में इतनी बड़ी गिरावट 4 मई 2020 को देखने को मिला था, जब इंडेक्स दो हजार अंकों से ज्यादा फिसला गया।
भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 2148.83 गिरकर दिन के सबसे निचले लेवल 48,890.48 को भी छुआ। इंडेक्स में शामिल सभी 30 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। M&M और ONGC के शेयरों में सबसे ज्यादा 6-6% की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।
US-ईरान के बीच तनाव और बढ़ते बॉन्ड यील्ड ने बिगाड़ा सेंटिंमेंट
रेलिगेयर ब्रोकिंग के वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) अजीत मिश्रा ने कहा कि दुनियाभर के बाजारों का सेंटिमेंट US में बढ़ता बॉन्ड यील्ड है। इसके अलावा अमेरिकी और ईरान के बीच बढ़ता तनाव भी गिरावट को सपोर्ट कर रहा। मध्यम अवधि में निफ्टी इंडेक्स 14,600 के लेवल को तोड़ सकता है। निवेशकों को सलाह होगी को वे लंबी अवधि के लिए पोजिशन बनाए रखें।
निवेशकों ने सबसे ज्यादा बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में बिकवाली की। इसीलिए निफ्टी बैंक इंडेक्स 4.78% नीचे 34,803.60 पर और ऑटो इंडेक्स 3.12% नीचे 10,169.90 पर बंद हुआ है। निफ्टी भी 568 अंक यानी 3.76% नीचे 14,529.15 पर बंद हुआ है।
गिरावट में प्रमुख शेयर 5% से ज्यादा गिरे
शेयर बाजार की गिरावट में प्रमुख शेयर सबसे आगे रहे। HDFC बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और ICICI बैंक सहित अन्य प्रमुख बैंकिंग शेयरों में 5-5% से ज्यादा की गिरावट रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज, TCS और भारती एयरटेल के शेयरों में भी 2-2% से ज्यादा नीचे बंद हुए। नतीजतन, मार्केट कैप के लिहाज से 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 का मार्केट कैप करीब एक लाख करोड़ रुपए घटा।
एक्सचेंज पर 60% शेयरों में गिरावट
BSE पर 3,101 शेयरों में कारोबार हुआ। 1,059 शेयरों में बढ़त और 1,855 में गिरावट दर्ज की गई। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी 5.43 लाख करोड़ रुपए घटकर 200.75 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 206.18 लाख करोड़ रुपए था। एक्सचेंज पर रेलटेल का शेयर 11.3% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। शेयर का इश्यू प्राइस 94 रुपए था, जो 104.6 रुपए पर लिस्ट हुआ है। यह फिलहाल 121.40 रुपए के भाव पर बंद हुआ है।
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplayBonus offer.