प्रयागराज। न्यायालय कर्मचारी संघ उप्र व अंजुमन हिमायतियान चपरासियान संघ उप्र. के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेश की न्यायालयों में दिन पर दिन बढ़ते मुकदमों के बोझ से परेशान अदालतो में तैनात कर्मचारियों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। दीवानी कर्मचारियों ने सिविल लाइंस के गिरजाघर स्थित धरनास्थल पर प्रार्थना सभा की। मथुरा जनपद के तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ के सचिव बंटी सिंह ने अपना समर्थन देते हुए मांग की है कि समस्याओ का निवारण गंभीरता से होना चाहिये।
वक्ताओं ने अपने अपने मत व्यक्त करते हुए कहा कि अदालतों में लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारी मानक से 10 गुना अधिक कार्य कर रहे हैं। जिला न्यायालय के विभागों का कंप्यूटराइजेशन कर दिया गया है लेकिन कंप्यूटर ऑपरेटर का पद सृजित नहीं है। इससे गैर तकनीकी कर्मचारियों को दोहरा काम करना पड़ रहा है। इस संबंध में न्याय विभाग को को कई बार मांग पत्र भेजा गया लेकिन अभी तक समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया। सभा का नेतृत्व कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक सिंह और चपरासियान संघ के जिलाध्यक्ष शिवराम ने किया जबकि अध्यक्षता सेवानिवृत कर्मचारी अनिल शुक्ला ने की।
संचालन दीवानी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव नरेंद्र विक्रम सिंह ने किया। इस मौके पर एलबी पांडेय, नृपेंद्र सिंह, अश्वनी राय, कुमकुम चौधरी, मोनिका शर्मा हरिशंकर श्रीवास्तव मुकेश कुमार तपन बृजकिशोर शर्मा कौशल वर्मा समेत प्रदेश के सभी जिला अदालतों के कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि व सैकड़ों की संख्या मे कर्मचारी मौजूद रहे।