वृंदावन। शनिवार को नगर आयुक्त द्वारा नगरीय इलाके में निगम की रिक्त पड़ी भूमियों का निरीक्षण किया गया जिस दौरान उन्होंने वर्षा काल में वृक्षारोपण करने के आदेश किए।
निरीक्षण में उनके साथ संपत्ति प्रभारी सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी मौजूद रहे। नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने सर्वप्रथम तारसी गांव में निगम की भूमि का निरीक्षण किया। क्षेत्रीय लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को भूमि की सघन निगरानी करने हेतु निर्देशित किया गया जिससे भूमि पर किसी प्रकार का कब्जा न हो सके। इसके उपरांत वृंदावन छटीकरा मार्ग पर निर्माणाधीन स्मार्ट रोड पर निरीक्षण के दौरान मार्ग पर अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। तदोपरांत नगर आयुक्त द्वारा वृंदावन परिक्रमा मार्ग में अधिकृत संस्था के माध्यम से किए जा रहे सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि से कर्मचारियों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली गई एवं कड़ी चेतावनी दी गई की संपूर्ण परिक्रमा मार्ग में उच्च कोटि की सफाई व्यवस्था रहनी चाहिए । इसके उपरांत वृंदावन में सौभरि वन के निकट निगम की खाली पड़ी भूमि पर्याप्त मात्रा में वृक्षारोपण कराए जाने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने वृंदावन जोन कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि आगामी जन्माष्टमी एवं मुड़िया पूर्णिमा मेला पर्व पर श्रद्धालुओं के भारी संख्या में आगमन के दृष्टिगत संपूर्ण वृंदावन के मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखा जाए एवं अतिक्रमण मुक्त करने की कार्यवाही के उपरांत संबंधित थानों में सूचना दे दी जाए जिससे अतिक्रमण मुक्त कराए गए स्थल पर पुनः अतिक्रमण न हो।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.