मथुरा।अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के निर्देशन में भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा महोली रोड से राधिका विहार तक निकाली गई जिसका
शुभारंभ संत बाबा कर्मयोगी महाराज शोभा यात्रा अध्यक्ष ई. राजकुमार शर्मा पं शैलेंद्र शर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता नंदकिशोर उपमन्यु महामंत्री राजेश पाठक समिति के प्रवक्ता पं आशीष चतुर्वेदी विप्र नेता दीपक गौड़ संयोजक गोल्डी पंडित ने भगवान परशुराम जी के डोले की आरती उतार कर किया। शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक सुन्दर झांकी निकली गयी। प्रथम पूज्य गणेश जी झांकी के अलावा मां काली का अखाड़ा भगवान बामन का डोला भगवान शंकर हनुमान जी एवं यमुना जी की झांकी देखते ही बन रही थी। राजस्थान के लोक गायक एवं प्रसिद्ध जिया बैंड शहनाई पार्टी भक्ति भाव से गीतों को गाते हुए चल रहे थे। क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे एवं द्वारकापुरी पर भव्य परशुराम नगर बनाया गया।
स्थानीय व्यापारी समस्त समाज के लोगों ने शोभा यात्रा में चल रहे विप्र समाज का शीतल पेय एवं दुपट्टा पटका पहना कर जगह-जगह स्वागत किया। शोभा यात्रा बीसीए कॉलेज होते हुए द्वारकापुरी राधिका विहार पर पहुंची।
इस अवसर पर अनिल कौशिक जितेंद्र उपाध्याय राजेश शर्मा आशीष गौतम चिंटू सोनू पंडित पार्षद कुलदीप पाठक आशीष उपाध्याय राजीव राज पाठक ब्रह्मदेव शर्मा राम प्रकाश शर्मा बृजेश सारस्वत ओ पी उपाध्याय एडवोकेट कुंजी पंडित अर्जुन शर्मा हरदेव शर्मा डॉ ललित शर्मा तपेश भारद्वाज कृष्ण मुरारी दीक्षित आशीष गौतम दिलीप शर्मा आशीष शर्मा प्रशांत शर्मा सोहनलाल शर्मा छाया गौतम दिनेश कौशिक जमुना देवी शर्मा आदि मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.