मथुरा। मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा बुधवार को शहर में अवैध निर्माध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करते हुए एक दो मंजिला भवन को जीसीबी से ढहा दिया गया। यह निर्माण प्रदीप बंसल के द्वारा चमेली देवी इंटर कॉलेज के पीछे जमुना मिशन के पास अवैध रूप से किया गया था जिसका प्राधिकरण से कोई मानचित्र स्वीकृत नही कराया गया था।
विप्रा सचिव के द्वारा निर्माण को ध्वस्त करने हेतु बीती 30 मई 2022 को गिराने का आदेश पारित किया गया था परंतु निर्माणकर्ता प्रदीप बंसल के द्वारा अवैध निर्माण को ना तो हटाया गया और ना ही समन प्लान प्रस्तुत किया गया। कार्यवाही के दौरान पुलिस फोर्स के साथ डिप्टी कलेक्टर प्रीति जैन सहायक अभियंता राजीव महेश्वरी अवर अभियंता मनीष तिवारी प्रवर्तन का स्टाफ उपस्थित था।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.