मथुरा। सर्व ब्राह्मण महासभा रजि. महानगर इकाई की बैठक मसानी रोड स्थित आदिश्री पैलेस में संपन्न हुई जिसमे महानगर इकाई का विस्तार किया गया। नये पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई।
इस मौके पर सर्व ब्राह्मण महासभा रजि. के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश गौड ने कहा कि सनातन के प्रचार के लिए ब्राह्मण समाज को एकजुट होना होगा तभी हम राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना पायेंगे। आज समाज के युवा वर्ग हमें संस्कार पैदा करने होंगे। युवाओं को मष्तक पर चंदन व शरीर पर यज्ञोपवित्र पहनना होगा।
डॉ. प्रमोद गौतम ने कहा कि ब्राह्मण समाज समाज में एकजुटता की भावना पैदा करनी होगी। बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोस्ताहित करना होगा। समाज के गरीब तबके के होनहार बच्चों की पढ़ाई में आ रही आर्थिक बाधा को सर्व समाज को अपने कंधों पर लेना होगा, तभी समाज की सेवा हो सकती है। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। मंचासीन पदाधिकारियों का पटका व माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया।
समारोह में महानगर अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ‘लाले’ ने सर्वसम्मति से महानगर इकाई का विस्तार किया। इसमें रामकुमार शर्मा महासचिव, सुरेंद्र उपाध्याय, एसएस उपाध्याय व सतेन्द्र तिवारी को संरक्षक, डॉ.प्रमोद गौतम व सीएल शर्मा सचिव, मनोज शर्मा, नंद किशोर पाण्डे व विनोद कुमार शर्मा एड. को उपाध्यक्ष, हेमंत पाठक संगठन सचिव व पवन कुमार शर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इस मौके पर महासभा के मंडल प्रभारी रमेश गौड, मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, जिलाध्यक्ष मनेंद्र श्याम शर्मा, वृंदावन नगर अध्यक्ष रामेश्वर दयाल एवं राष्ट्रीय सचिव सुभाष तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन विनीत दुबे ने किया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.