मथुरा । यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब नोएडा से दरभंगा (बिहार) जा रही एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा थाना नौहझील क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 76 पर शाम करीब 7:36 बजे हुआ।
बताया गया कि बस (संख्या BR02PC2291) में करीब 72 यात्री सवार थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से बस सड़क पर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही थाना नौहझील पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने बस के शीशे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना में घायल यात्रियों को तुरंत एम्बुलेंस और सरकारी वाहनों की मदद से सीएचसी नौहझील भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को हटवाकर एक्सप्रेस-वे पर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। साथ ही मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है।
यमुना एक्सप्रेस-वे पर लगातार हो रहे हादसे एक बार फिर सवाल खड़े कर रहे हैं कि आखिर कब तक तेज रफ्तार और लापरवाही पर लगाम लगेगी। बताया जाता हैं कि करीब एक दर्जन यात्रा मामूली रूप से चोटिल हुए हे।