मथुरा। मथुरा वृंदावन के कोविड श्मशान घाट पहले से कहीं ज्यादा बेहतर स्थिति में पहुंच गए हैं जगह-जगह गंदगी और राख के ढेर अब प्रतिदिन साफ किए जा रहे हैं। दोनों श्मशान घाटों पर सैनिटाइज और धुलाई की व्यवस्था से वहां आने वाले पीड़ित संतुष्ट दिखाई देते हैं। करीब 10 दिन पहले तक दोनों श्मशान घाटों की स्थिति बहुत ही खराब थी लोगों का वहां खड़ा होना दुश्वार था लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के आते ही नगर निगम की टीम ने तूफानी व्यवस्था कर स्थिति को सुधार दिया है। अब लोगों से अवैध धन राशि ऐंठने के कार्य पर भी अंकुश लग चुका है। मथुरा के कोबिड ध्रुव घाट श्मशान घाट पर अब तक नगर निगम करीब डेढ़ दर्जन लोगों की वित्तीय मदद भी कर चुका है।
इस संबंध में नगर आयुक्त अनुनय झा का कहना है कि दोनों श्मशान घाटों पर निगम की टीम 24 घंटे चौकस रहती है। श्मशान घाट पर सैनिटाइज और साफ सफाई के विशेष निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा श्मशान घाट के आसपास के क्षेत्रों को भी प्रतिदिन सेनीटाइज और फागिंग कराई जा रही है ताकि वहां संक्रमण का कोई असर ना हो सके।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.