मथुरा में जल्द बनेगा भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर
शीलेन्द्र प्रताप
मांट। भाजपा के ब्रज क्षेत्र के शिक्षण संस्थान के प्रकोष्ठ के सह संयोजक प्रोफेसर डॉ राम प्रताप सिंह ने दावा किया है कि जल्द ही मथुरा में श्री कृष्ण भगवान का भव्य मंदिर बनेगा और यदि मांट विधानसभा में इस बार कमल खिलता है तो क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव दिखाई देगा। अस्तौली रान्धेरा शेरगढ़ व मांट क़स्बा में जनसंपर्क एवं नुक्कड़ सभाओ के दौरान उन्होंने कहा कि 40 साल से मांट क्षेत्र पिछड़ा हुआ है। जनता को विकास के लिए कमल को खिलाना होगा।
पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ राम प्रताप सिंह ने विशेष भेंट में कहा कि यूपी के लिए सपा और रालोद का गठबंधन अनुपयोगी साबित होगा और प्रदेश के लिए योगी सरकार उपयोगी साबित होगी। प्रदेश की जनता पूरी तरह मोदी योगी के साथ है। परिवार वाद निज स्वार्थ जातिवाद में लगी रहने वाली पार्टियों की अब दाल नहीं गलने वाली। इस बार चुनाव में फिर से 300 से ऊपर सीट आना निश्चित है।