मथुरा/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बकरीद (ईद-उल-अजहा) के अवसर पर 28 मई 2026 (गुरुवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। पहले यह अवकाश 27 मई को निर्धारित किया गया था, लेकिन चांद दिखने की स्थिति को देखते हुए सरकार ने इसमें संशोधन कर दिया।
सरकारी आदेश के अनुसार अब प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और अन्य सरकारी प्रतिष्ठान 28 मई को बंद रहेंगे। यह निर्णय इस्लामी कैलेंडर के अनुसार त्योहार की तिथि तय होने के कारण लिया गया है।
दरअसल, बकरीद का पर्व चांद के दीदार पर निर्भर करता है, जिसके चलते कई राज्यों में भी अवकाश की तारीख 27 मई से बदलकर 28 मई की गई है।
प्रदेश सरकार के इस फैसले के बाद प्रशासन ने संबंधित विभागों को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, आम जनता से अपील की गई है कि त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाएं।
गौरतलब है कि बकरीद इस्लाम धर्म का प्रमुख पर्व है, जिसमें हजरत इब्राहीम की कुर्बानी की याद में जानवर की कुर्बानी दी जाती है और आपसी भाईचारे का संदेश दिया जाता है। �
Navbharat Times