मुंबई । अभिनेत्री ईशा देओल फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर छाईं हुई हैं। हाल ही में ईशा देओल को खास दोस्तों के साथ लंच आउटिंग पर देखा गया। बॉलीवुड के एवरग्रीन कपल धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी अभिनेत्री ईशा देओल फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर छाईं हुई हैं। हाल ही में ईशा देओल को अपने खास दोस्तों के साथ लंच आउटिंग पर देखा गया। इस दौरान ईशा के साथ उनके एक्स हसबैंड भरत तख्तानी भी उनके साथ दिखाई दिए। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बता दें कि ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी शादी के11 साल बाद आपसी सहमति से 6 फरवरी 2024 को अलग हो गए थे।
टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर लंच आउटिंग की स्टोरी शेयर की। जहां स्मृति और उनके दोस्त अपने पति के साथ लंच का लुफ्त उठाते दिखाई दिए। फोटो को शेयर करते हुए स्मृति ने लिखा कि ‘मस्ती भरी दोपहर और सानदार गॉसिप…धन्यवाद ईशा’। हालांकि इस लंच के दौरान इनके साथ राकुल प्रीत सिंह, जायद खान और मल्ज खान नहीं नजर आए। जिसके चलते स्मृति ने उन्हें याद किया। इस फोटो के वायरल होते ही सबका ध्यान ईशा और भरत ने खींच लिया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। कि ईशा और भरत को साथ देखा गया हो। ईशा और भरत कई बार परिवार के साथ दिखाई दिए है।
ये तो सब जानते हैं कि ईशा देओल और भरत तख्तानी की शादी को साल 2012 में हई थी। शादी के लगभग 5 साल बाद 2017 में उनकी बड़ी बेटी पैदा हुई थी। इसके बाद 2019 में उन्होंने अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया था। लेकिन शादी के 12 साल बाद ईशा और भरत 6 फरवरी 2024 को आपसी सहमति से अलग हो गए थे। लेकिन तलाक के बाद भी ये दोनों अक्सर साथ दिखाई देते रहते है। हाल ही एक इंटरव्यू के दौरान ईशा देओल ने को-पैरेंटिंग को लेकर कहा था कि’ पति-पत्नी के बीच कितनी भी प्रॉब्लम्स हो, लेकिन इसका असर बच्चों पर नहीं पड़ना चाहिए। रिश्ते भले ही टूट जाए, लेकिन बच्चों के लिए माता-पिता को हमेशा खड़ा रहना चाहिए। ये मुश्किल है, पर कोशिश करते रहना चाहिए’।
बता दें कि अभिनेता धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल हिन्दी फिल्मों में अभिनय के लिए जानी जाती है। साल 2002 में आई हिन्दी फिल्म ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिससे उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड दिलाया था।