मथुरा। मंगलवार को बेरिया वाला ग्राउंड अक्रूर घाट वात्सल्य ग्राम के सामने मण्डल स्तरीय पतंगबाजी टूर्नामेंट का उदघाटन राष्ट्रीय लोकदल शहर अध्यक्ष गौरव चतुर्वेदी एड. द्वारा फीता काटकर किया गया। यह आयोजन मथुरा जिला पतंगबाजी एसोसिएशन द्वारा कराया जा रहा है जिसमें मथुरा-वृंदावन के साथ साथ आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद तथा हाथरस आदि जनपदों की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं जिनके मध्य पहले लीग, क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल तथा अन्त में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल में जीतने वाली टीम को मण्डल पतंगबाजी विजेता घोषित किया जाएगा।
टूर्नामेंट का उदघाटन करते हुए मुख्य अतिथि रालोद शहर अध्यक्ष गौरव चतुर्वेदी ने कहा कि पतंगबाजी का खेल भी अन्य खेलों की तरह पूरे देश में काफी लोकप्रिय है यह खेल कृष्ण कालीन है जो अनादिकाल से चला आ रहा है इस खेल में व्यक्ति का शारिरिक व मानसिक व्यायाम भी हो जाता है खासतौर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस खेल की लोकप्रियता अत्यधिक है साथ ही श्री चतुर्वेदी ने कहा कि इस व्यस्तता भरे जीवनकाल में इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए जिससे शरीर में तंदुरुस्ती तथा स्फूर्ति बनी रहती है।
आयोजन में पहला मैच यंग काइट क्लब अलीगढ़ तथा लव काइट क्लब मथुरा तथा दूसरा मैच रॉयल स्टार काइट क्लब मथुरा व रंगेश्वर काइट क्लब मथुरा के बीच खेला गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से पवन चतुर्वेदी मनोज झम्मन अरविन्दा पहलवान पपुआ चौधरी गोरा बादशाह महेश पंडित पंकज शर्मा महेश शर्मा मितवा चाँद उस्मानी भोला मन्ना कमल मोंटू ताऊ कृष्ण कान्त चतुर्वेदी मनीष बृज धाम नेहनू भाई संदीप चतुर्वेदी सुमित यादव बाँके यादव भूरा गोपी भाई विनीत दिवाकर मनोज पाठक विनय कटारा मोहित चतुर्वेदी धर्मेन्द्र जौहरी राजू गुरु गोपेश्वर चतुर्वेदी गोपाल पाठक मोहित शाक्या यूनुस कुरैशी मुखिया बाबा चंद्रप्रकाश आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन आयोजक मंडल के पवन पंडित ने किया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.