फरह । थाना क्षेत्र के गांव मखदूम में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गयी। विवाहिता की सात माह पूर्व ही शादी हुयी थी। फरह क्षेत्र के गांव मखदूम निवासी कोमल पत्नी मनोज की शाम को फांसी लगने से मौत हो गई। बताया गया है कि मखदूम निवासी मनोज की शादी सात माह पूर्व चौमुहा थाना जैंत निवासी कोमल देवी से हुई थी और काफी दिनों से दोनों में अनवन चल रही थी कल शाम को खाना खाते समय भी दोनों में खूब झगड़ा हुआ था कि थोड़ी देर बाद कोमल ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगा ली।
फंदे से उतर कर परिजन घायल अवस्था में आगरा अस्पताल ले गए लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया शव को लेकर परिजन गांव पहुंचे और घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी गांव आ गये। पुलिस भी अब जांच में जुट गई है थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है शब को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।