मथुरा। जनपद की मांट तहसील अंतर्गत भगवान श्रीराधा कृष्ण की लीला स्थली भांडीर वन में अतिक्रमण को लेकर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने नाराजगी जताई है। उन्होंने बगैर अनुमति के निर्माण करने पर इस्कान सहित अन्य लोगों को कड़ी हिदायत दी है।
भांडीर वन ब्रज क्षेत्र के प्रमुख स्थलों में शामिल हैं, जो भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़ा है। इस महत्व को देखते हुए ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने ने भांडीर वन के संरक्षण की दिशा में कई कदम उठाए हैं। संरक्षण संबंधी अनेक कार्य किए हैं। यहां लोग इस के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में आने लगे हैं लेकिन कुछ स्थानीय मंदिर के पुजारी किस्म के लोग इस क्षेत्र में अतिक्रमण कराने में लगे हैं।
स्थानीय लोगों के साथ इस्कान यहां निर्माण गतिविधियों को अंजाम देने में लग गया है। इस जानकारी को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सी ई ओ नगेंद्र प्रताप ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में इस्कान को हिदायत दी है कि बिना किसी अनुमति के भांडीर वन में निर्माण को अंजाम दिया जा रहा है तो तत्काल उसे रोकते हुए पूरी तरह से हटाए। इसके अलावा स्थानीय लोगों के द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए एसडीएम मांट को कहा गया है।
उल्लेखनीय रहे कि भांडीर वन में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने चाहरदीवारी, शौचालय, कथा स्थल आदि का निर्माण कराया है। इसके अलावा प्राचीन मंदिर और कुआं की मरम्मत कराई है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.