Mathura News: एयरफोर्स जवान का शव गांव पहुचा , नम आंखों से ग्रामीणों ने दी विदाई , दो वर्षीय पुत्र ने दी मुखाग्नि

राया ,(राजपथ मथुरा ब्यूरो/मनोज वार्ष्णेय)। कस्वा राया के विकास खण्ड राया के ग्राम इटोली निवासी मुकेश चौधरी कस एकलौता पुत्र हरवीर (25) एयरफोर्स जवान का आज सोमवार को शव गांव पहुचने पर ग्रामीणों ने नम आंखों से विदाई दी । बताया गया हरवीर सिंह एयरफोर्स का जवान था वर्तमान में हैदराबाद में हकिमपेट में तैनात थे। बर्ष 2017 में वायुसेना में सीपीएल पद पर तैनात थे वह यूनिट में हवाई जहाज की मरम्मत करते समय हादसे में उनकी मौत हो गयी। उनके निधन की सूचना पर राया क्षेत्र के अलावा दूरदराज क्षेत्र के लोग शोक व्यक्त करने उनके गांव पहुच गए। चार साल पूर्व ही हरवीर की शादी गांव नुनेरा निवासी पूर्णिमा से हुई थी जिन पर एक दो साल का पुत्र है। 10 फरवरी को हरवीर को अपने गांव आना था। लेकिन पांच दिन पूर्व ही उनका पार्थिव शरीर उनके घर पहुच गया। सोमवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर गांव पहुचा शव पहुचते ही सभी लोगो की आँखे नम हो गयी । उनके दो बर्षीय पुत्र ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि पंकज प्रकाश क्षेत्राधिकारी महावन थाना राया प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर जिला पंचायत सदस्य मुकेश चौधरी सतपाल चौधरी अनिल रावत हरेंद्र चौधरी मुरसेनिया रिंकू प्रधान सहित एयरफोर्स के जवान मौजूद रहे।